हिंदू पंचांग में हर महीने दो एकादशी आती हैं, एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। इस तरह साल में 24 एकादशी होती हैं, और जिस साल अधिक मास हो उसमें 26। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे सब व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। नीचे 2027 की सभी एकादशियों की तारीख और नाम दिए गए हैं; हर एकादशी की कथा हमारे व्रत कथा सेक्शन में पढ़ें।

Ekadashi 2027 List | एकादशी 2027 की तारीखें

तारीखदिनव्रत / त्योहारहिंदू तिथि (सूर्योदय पर)
3 जनवरी 2027रविवारसफला एकादशीपौष कृष्ण एकादशी
19 जनवरी 2027मंगलवारपौष पुत्रदा एकादशीपौष शुक्ल एकादशी
2 फ़रवरी 2027मंगलवारषटतिला एकादशीमाघ कृष्ण एकादशी
17 फ़रवरी 2027बुधवारजया एकादशीमाघ शुक्ल एकादशी
3 मार्च 2027बुधवारविजया एकादशीफाल्गुन कृष्ण एकादशी
18 मार्च 2027गुरुवारआमलकी एकादशीफाल्गुन शुक्ल एकादशी
2 अप्रैल 2027शुक्रवारपापमोचनी एकादशीचैत्र कृष्ण एकादशी
17 अप्रैल 2027शनिवारकामदा एकादशीचैत्र शुक्ल एकादशी
2 मई 2027रविवारवरूथिनी एकादशीवैशाख कृष्ण एकादशी
16 मई 2027रविवारमोहिनी एकादशीवैशाख शुक्ल एकादशी
1 जून 2027मंगलवारअपरा एकादशीज्येष्ठ कृष्ण एकादशी
14 जून 2027सोमवारनिर्जला एकादशीज्येष्ठ शुक्ल एकादशी
30 जून 2027बुधवारयोगिनी एकादशीआषाढ़ कृष्ण एकादशी
14 जुलाई 2027बुधवारदेवशयनी एकादशीआषाढ़ शुक्ल एकादशी
29 जुलाई 2027गुरुवारकामिका एकादशीश्रावण कृष्ण दशमी
12 अगस्त 2027गुरुवारश्रावण पुत्रदा एकादशीश्रावण शुक्ल एकादशी
28 अगस्त 2027शनिवारअजा एकादशीभाद्रपद कृष्ण एकादशी
11 सितंबर 2027शनिवारपरिवर्तिनी एकादशीभाद्रपद शुक्ल एकादशी
26 सितंबर 2027रविवारइंदिरा एकादशीआश्विन कृष्ण एकादशी
11 अक्टूबर 2027सोमवारपापांकुशा एकादशीआश्विन शुक्ल एकादशी
25 अक्टूबर 2027सोमवाररमा एकादशीकार्तिक कृष्ण एकादशी
10 नवंबर 2027बुधवारदेवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशीकार्तिक शुक्ल एकादशी
24 नवंबर 2027बुधवारउत्पन्ना एकादशीमार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी
9 दिसंबर 2027गुरुवारमोक्षदा एकादशीमार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी
23 दिसंबर 2027गुरुवारसफला एकादशीपौष कृष्ण एकादशी

नई दिल्ली के सूर्योदय के अनुसार गणना। किसी तारीख पर क्लिक करके उस दिन का पूरा पंचांग (पारण, राहुकाल आदि) और अपने शहर का समय देखें।

एकादशी व्रत के नियम संक्षेप में

दशमी की रात से सात्विक भोजन लें और एकादशी को चावल न खाएँ। सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की तुलसी दल, पीले फूल और फल से पूजा करें, उस एकादशी की कथा सुनें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें। अगले दिन द्वादशी को सूर्योदय के बाद शुभ समय में दान देकर व्रत खोलें (पारण)।

नोट: जब एकादशी तिथि दो दिन सूर्योदय को छूती है, तो गृहस्थ (स्मार्त) पहले दिन और वैष्णव परंपरा के लोग अक्सर दूसरे दिन व्रत रखते हैं। अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार चलें।

📅 हर एकादशी का रिमाइंडर अपने फ़ोन कैलेंडर में पाएँ →