चौथ माता की आरती सुहाग की रक्षा करने वाली चौथ माता की आरती है। चौथ माता का प्रसिद्ध मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में चौथ का बरवाड़ा में पहाड़ी पर है। करवा चौथ, सकट (तिल) चौथ और हर महीने की चतुर्थी पर सुहागिन महिलाएँ व्रत रखकर चौथ माता की पूजा और आरती करती हैं।
Chauth Mata ki Aarti is sung to Chauth Mata, the goddess worshipped by married women for their husband’s long life. Her famous temple is at Chauth ka Barwara in Sawai Madhopur, Rajasthan. The aarti is sung on Karwa Chauth, Sakat Chauth and every month’s Chaturthi.
चौथ माता की आरती (हिंदी)
॥ चौथ माता की आरती ॥
ॐ जय श्री चौथ मैया, बोलो जय श्री चौथ मैया।
सच्चे मन से सुमिरे, सब दुख दूर भया॥
ॐ जय श्री चौथ मैया॥
ऊँचे पर्वत मंदिर, शोभा अति भारी।
देखत रूप मनोहर, असुरन भयकारी॥
ॐ जय श्री चौथ मैया॥
महा सिंगार सुहावना, ऊपर छत्र फिरे।
सिंह की सवारी सोहे, कर में खड्ग धरे॥
ॐ जय श्री चौथ मैया॥
बाजत नौबत द्वारे, अरु मृदंग डैरू।
चौंसठ जोगन नाचत, नृत्य करे भैरू॥
ॐ जय श्री चौथ मैया॥
बड़े-बड़े बलशाली, तेरा ध्यान धरे।
ऋषि मुनि नर देवा, चरणों आन पड़े॥
ॐ जय श्री चौथ मैया॥
चौथ माता की आरती, जो कोई सुहागन गावे।
कहत शिव शंकर स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ॐ जय श्री चौथ मैया॥
Chauth Mata Ki Aarti Lyrics in English
|| Chauth Mata Ki Aarti ||
Om Jai Shri Chauth Maiya, Bolo Jai Shri Chauth Maiya.
Sachche Man Se Sumire, Sab Dukh Door Bhaya.
Om Jai Shri Chauth Maiya.
Oonche Parvat Mandir, Shobha Ati Bhari.
Dekhat Roop Manohar, Asuran Bhaykari.
Om Jai Shri Chauth Maiya.
Maha Singar Suhawana, Oopar Chhatra Phire.
Singh Ki Sawari Sohe, Kar Mein Khadag Dhare.
Om Jai Shri Chauth Maiya.
Bajat Naubat Dware, Aru Mridang Dairu.
Chausath Jogan Nachat, Nritya Kare Bhairu.
Om Jai Shri Chauth Maiya.
Bade Bade Balshali, Tera Dhyan Dhare.
Rishi Muni Nar Deva, Charano Aan Pade.
Om Jai Shri Chauth Maiya.
Chauth Mata Ki Aarti, Jo Koi Suhagan Gawe.
Kahat Shiv Shankar Swami, Manvanchhit Phal Pawe.
Om Jai Shri Chauth Maiya.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न · FAQ
चौथ माता की आरती कब करें? · When is Chauth Mata aarti sung?
करवा चौथ और सकट चौथ की शाम को कथा सुनने के बाद, और हर महीने की संकष्टी चतुर्थी पर चंद्र दर्शन से पहले।
चौथ माता का मंदिर कहाँ है? · Where is the Chauth Mata temple?
राजस्थान के सवाई माधोपुर ज़िले में चौथ का बरवाड़ा में पहाड़ी पर चौथ माता का प्रसिद्ध मंदिर है।
चौथ माता और करवा माता में क्या संबंध है? · Chauth Mata and Karwa Mata
करवा चौथ पर पूजी जाने वाली करवा माता को कई परिवारों में चौथ माता के रूप में ही पूजा जाता है; दोनों सुहाग और परिवार के मंगल की देवी मानी जाती हैं।
चौथ माता की पूजा कैसे करें? · How to worship Chauth Mata?
शाम को माता का चित्र या दीवार पर बनी चौथ माता के सामने दीपक जलाएँ, रोली-चावल, फूल और करवा अर्पित करें, व्रत कथा सुनें, आरती करें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलें।
Join DharmGhar Family
