Holika Dahan Pujan Vidhi
होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन की विधि-विधान से पूजा करने से घर से नकारात्मक तत्व दूर हो जाते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
होलिका दहन(holika dahan pujan vidhi) की पूजन विधि इस प्रकार से है-
होलिका दहन की पूजन सामग्री
बताशे
गुलाल
फल
मिठाइयाँ
पांच प्रकार के अनाज
रोली
मौली
अक्षत (साबुत चावल),
हल्दी
गाय के गोबर से बना बडकुले
गाय का गोबर
गंगाजल
पूजा के लिए कुछ फूल और माला
कपास
Holika Dahan Pujan Vidhi| होलिका दहन पूजा विधि
• होलिका दहन के लिए एकत्रित की गई लकड़ियों को कच्चे सूत से तीन से सात बार लपेटें।
• इसके बाद फूलों और कुमकुम पर गंगाजल या साफ पानी छिड़कें और पूजा करें।
• पूजा में माला, रोली, अक्षत, बताशा, साबुत हल्दी, गुलाल और नारियल का प्रयोग करें।
• ‘असृक्पाभयसंत्रतै: कृत त्वं होली बालिशै।’ अतस्वं पूययिष्यामि भूतभूतिप्रद भव।” पढ़ते समय होलिका की सात परिक्रमा करें।
• पूजा करते समय होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।
(Note: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। DharmGhar इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Join DharmGhar Family

